JanjgirChampa Loot : बीजेपी पार्षद पति और पूर्व एल्डरमेन से 50 हजार रुपये की लूट, 3 बदमाशों ने जमकर पीटा, पुलिस ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. कमरीद गांव की नहर के पास सारागांव नगर पंचायत के बीजेपी पार्षद पति और पूर्व एल्डरमेन से 50 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई है. लूट से पहले बदमाशों ने जमकर मारपीट भी है. घटना से पूर्व एल्डरमेन को गंभीर चोट आई है और उसे चाम्पा के BDM अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



जानकारी के अनुसार, बीजेपी पार्षद पति एवं पूर्व एल्डरमेन केशव करियारे, कोटाडबरी चाम्पा से सारागांव लौट रहे थे. इसी दौरान कमरीद गांव की नहर के पास पहुंचा था, तभी 3 बदमाश बाइक से पहुंचे. फिर पूर्व एल्डरमेन को खींचते हुए खेत में ले गए. इसके बाद बेल्ट सहित अन्य चीजों से बेदम पीटा और 50 हजार रुपये लूट लिए. घटना में केशव करियारे को गंभीर चोट आई है और शरीर खून से लथपथ हो गया. घटना के बाद उसे चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पीड़ित पूर्व एल्डरमेन का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इधर, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले में बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द ही आरोपियों के बारे में सुराग पता लगा लिया जाएगा.

पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका
जिस तरह से यह घटना हुई है, उससे पुरानी रंजिश में वारदात होने की आशंका है, क्योंकि लूट की नीयत से घटना को अंजाम देते तो पार्षद पति और पूर्व एल्डरमेन केशव करियारे को खेत तक खींचकर नहीं जाते. यहां तक कपड़ा उतारकर पिटाई की गई है और फिर अधमरा छोड़कर मौके से बदमाश भाग गए. अब जब बदमाश पकड़ में आएंगे, तब असल कारण का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!