JanjgirChampa Murder Arrest : डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला, आरोपी महिला गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की कार्रवाई, …इस वजह से हुई थी हत्या की वारदात… जानिए

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी महिला सावित्री बाई को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला ने डंडे से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से डंडे को जब्त कर लिया है. मामले में आरोपी महिला के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसराम सूर्यवंशी, आरोपी महिला सावित्री बाई रोहिदास पर बुरी नियत रखता था और बार-बार उसके घर आता था. इससे महिला परेशान थी. इसी दौरान 14 अक्टूबर को परसराम सूर्यवंशी, महिला के घर पहुंचा था, तभी महिला ने उसे डंडे से बेदम पीटा और घर से घसीटते हुए बाहर फेंक दी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

घटना के बाद परसराम को परिजन ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था और इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया था. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसमें शरीर पर गंभीर चोट होने से मौत की पुष्टि हुई थी. फिर सारागांव पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी महिला सावित्री बाई रोहिदास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!