Korba Accident Death : छुरी के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत 1 घायल, दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई है इससे महेश सिदार की मौके पर ही मौत हो गई है और अखिलेश सिंह घायल हो गया है. कटघोरा से कोरबा की ओर आ रही कार और कोरबा से कटघोरा की ओर जा रही बाइक के बीच इस जबरदस्त हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है.



इसे भी पढ़े -  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया, मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निकाली गई ₹1 लाख सहायता राशि, श्रम विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार दोनों युवक वंदना फायनेंस कंपनी में काम करते हैं, इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई थी. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है और घटनकरित कार को जब्त कर लिया. फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Accident : बोलेरो और बाइक में टक्कर, बोलेरो पलटी, 10 लोग घायल, 6 बिलासपुर रेफर, शिवरीनारायण का मामला

error: Content is protected !!