Korba Big Accident : ट्रक और कार में भिड़ंत के बाद कार के ऊपर पलटा ट्रक, फिर लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 2 युवक, अम्बिकापुर के रहने वाले थे

कोरबा. बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई. फिर ट्रक, कार के ऊपर पलट गया और किसी एक गाड़ी का फ्यूल टैंक फटने से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. घटना में अम्बिकापुर के 2 लोग पेट्रोल पंप संचालक विकास भगत और शिवम सिंह जिंदा जल गए, कार में जिंदा जलते दिल-दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्षों को दिया गया कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी किया गया... देखिए पूरी सूची...

इधर, घटना के बाद मौके पर बांगो पुलिस पहुंची और दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी जलकर खाक हो गई है. यहां घटना की गम्भीरता को देखते हुए SP सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे थे. फिर क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर कार को निकाला गया. इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट रही.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, 'प्रकृति राखी त्योहार' में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

Related posts:

error: Content is protected !!