Korba Elephant : पसान रेंज के बहरापारा में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया, 5 मवेशियों को मारा, घरों को तोड़ा, फसलों को चौपट किया

कोरबा. कटघोरा वनमण्डल के पसान रेंज के बहरापारा में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है और 5 मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है. हाथियों ने ग्रामीणों का घर भी तोड़ दिया है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है.

 



दरअसल, कटघोरा वनमण्डल क्षेत्र के पसान रेंज में इन दिनों 50 से अधिक हाथी विचरण कर रहे है और सिर्री के जंगल में पिछले 2 दिनों से विचरण में लगे हुए है. जिससे इलाके के ग्रामीण दहसत में है. इसी झुंड से 2 हाथी ने बहरापारा पहुंचकर उत्पात मचाया है. फिलहाल, घटना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर किसानों के फसल, मकान और मवेशी का नुकसान का प्रकरण बनाकर आगे की कार्रवाई की है, वहीं वन विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में मुनादी कराई गई है और ग्रामीणों को हाथियों के दल से दूर रहने की समझाइस भी दी गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ' सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' के तहत अभियान शुरू, पहले दिन 7 जगहों पर हुई जांच, गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस जारी... 15 दिनों तक चलेगा अभियान और होगी जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!