Akaltara Politics News : अकलतरा नगर पालिका में भाजपा ने गुपचुप बेचने वाली को पार्षद प्रत्याशी बनाया, खूब चर्चा हो रही, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा नगर पालिका के वार्ड 11 में भाजपा ने गुपचुप बेचने वाली को पार्षद प्रत्याशी बनाया है और चुनावी मैदान में उतारा है. भाजपा की पार्षद प्रत्याशी का नाम संतोषी कैवर्त है, जिनका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. 15 वर्ष की उम्र से गुपचुप बना रही और पिछले 20 बरसों से इसी कार्य से जुड़ी हैं. इस तरह अकलतरा में उनकी ‘गुपचुप वाली दीदी’ के नाम पहचान है. कक्षा 9 वीं तक पढ़ी संतोषी कैवर्त, भाजपा में 7 बरसों से सक्रिय है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

भाजपा की पार्षद प्रत्याशी संतोषी कैवर्त, अपने माता-पिता, भाई के साथ रहती है और गुपचुप बेचकर जीवन यापन करती है और इस काम में भाई भी उनका हाथ बंटाता है. फ़िल्हाल, संतोषी कैवर्त बेहद उत्साहित है और उन्होंने कहा है कि वे जनता से जुड़कर काम करेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!