JanjgirChampa Big News : सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, अकलतरा SDM के निरीक्षण में 2 डॉक्टर मिले अनुपस्थित, फिर SDM ने…

जांजगीर-चांपा. अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का SDM विक्रांत अंचल ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान 2 डॉक्टर अनुपस्थित मिले. इसके बाद दोनों अनुपस्थित डॉक्टरों के संबंध में CMHO कार्यालय को जानकारी भेजी गई है. इधर, अकलतरा BMO को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल आधे घण्टे देर से पहुंचने पर सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई थी और अव्यवस्था की लगातार शिकायत मिलने के बात यह निरीक्षण किया गया है. इधर, SDM के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

अकलतरा SDM विक्रांत अंचल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई है, वहीं निरीक्षण के दौरान 2 डॉक्टर अनुपस्थित मिले हैं. इसका प्रतिवेदन बनाकर CMHO को भेजा गया है. जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!