CG Panchayat Election 2025: पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, यहां सरपंच समेत 15 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

CG Panchayat Election 2025: पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, यहां सरपंच समेत 15 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

 



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें कि शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और 18, 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू भी हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

सरपंच सहित 15 कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सबी को सदस्यता दिलवाई है। बता दें कि, छिंदगढ़ ब्लॉक के शगुनघाट के सरपंच सहित 15 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

निर्वाचन आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव तीन चरणों में और निकाय चुनाव एक चरण में संपन्न कराए जाएंगे। नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को होगा, जबकि पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे। बता दें कि, निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी, और 28 जनवरी तक नामांकन जमा किए जा सकते हैं। नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी होगी।

error: Content is protected !!