CG News : फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर पुलिस में भर्ती हुए 3 कांस्टेबल, प्रमाण पत्र जारी करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज…पढ़िए

कवर्धा: फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्यवाई हुए है। CMHO ने जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डॉ मनीष जॉय ने फर्जी तरीके से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया था। मनीष जॉय ने 3 युवाओं के लिए सर्टिफिकेट बनाया था। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्यवाई को गई है। कवर्धा जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी डॉ मनीष जॉय को स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक ने सस्पेंड कर दिया है।

 



क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

दरअसल मामला पुलिस भर्ती 2021 से जुड़ा हुआ है। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट की शिकायत मिलने के बाद तीनों नवनियुक्त आरक्षकों का दोबारा मेडिकल जांच कराई गई। जिनके खिलाफ शिकायत की गई थी, उन 2 युवकों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया। जहां दोनों की मेडिकल रिपोर्ट अनफिट पाई गई।

वहीं एक युवक का कवर्धा जिला हॉस्पिटल से मेडिकल अनफिट मिला। पुलिस भर्ती के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने कि अनिवार्य प्रक्रिया है। तीनों पुलिस आरक्षकों का डॉ मनीष जॉय ने फर्जी तरीके से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

मामले का खुलासा तब हुआ जब राजनांदगांव में इन आरक्षकों को मेडिकल जांच में अनफिट पाया गया। 4 साल तक चले जांच के बाद आखिरकार अब मनीष जॉय को संस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही सीएमएचओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

Related posts:

error: Content is protected !!