जनपद सदस्य प्रत्याशी शारदा गौतम राठौर ने दाखिल किया नामांकन, बड़ी संख्या में समर्थक  रहे मौजूद

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के जनपद सदस्य प्रत्याशी शारदा गौतम राठौर ने अपने समर्थकों के साथ बलौदा जनपद पंचायत कार्यालय में नामांकन दाखिल किया है.

 



यहां जनपद सदस्य प्रत्याशी शारदा गौतम राठौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोसमंदा गांव में जनपद सदस्य का पद महिला सामान्य पद आया है. इस लिए वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बलौदा जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने आगे कहा कि आगे चलकर जनता के हित के लिए काम करेंगी और  मूलभूत सुविधा से वंचित लोगों को उनका हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!