शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वर्गीय लाला धीवर और अमित यादव के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वास्थ प्रशिक्षण भी किया गया, शिविर में शामिल हुए जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू

जांजगीर-चाम्पा के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वर्गीय लाला धीवर और अमित यादव के स्मृति में रक्तदान शिविर और स्वास्थ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर का शुभारंभ जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने सरस्वती माता, स्वर्गीय लाला धीवर और अमित यादव की तैल चित्र की पूजा अर्चना कर किया. यहां रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार दिया गया है. साथ ही, स्कूल के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण चांपा के धरम ब्लड सेंटर के द्वारा किया गया है. इस दौरान पूर्व सरपंच गौतम राठौर, रक्तदाता क्रांति समूह के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

 

गौरतलब है कि कोसमंदा गांव के रक्तदाता क्रांति समूह के द्वारा 2 वर्षो से स्वर्गीय लाला धीवर और अमित यादव के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जाता है. शिविर के माध्यम से सिकलिंग और थैलीसीमिया मरीजों को मुफ्त में रक्त उपलब्ध कराया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!