कोसमंदा गांव के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल परिसर में देहदानी समाजसेवी सुंदरलाल कौशिक के जन्म जयंती समारोह का किया गया आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जनपद सदस्य संजय रत्नाकर

जांजगीर-चाम्पा के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल परिसर में देहदानी समाजसेवी सुंदरलाल कौशिक के जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ देहदानी समाजसेवी सुंदरलाल कौशिक की तैल चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया गया. इस दौरान बलौदा जनपद सदस्य संजय रत्नाकर, समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, बजरंग सूर्यवंशी, धनेश्वर सूर्यवंशी, शिक्षक-शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

 

 

यहां जनपद सदस्य संजय रत्नाकर ने कहा कि शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल परिसर में देहदानी समाजसेवी सुंदरलाल कौशिक के जन्म जयंती समारोह का आयोजन शिक्षिका ऋतम्भरा कौशिक के द्वारा अपने पिता की याद में किया गया. उन्होंने कहा कि मानव सेवा, सबसे बड़ा धर्म है. कभी भी इंसान को मदद की जरूरत पड़े तो मदद के लिए निस्वार्थ आगे आना चाहिए और देहदान सबसे बड़ा दान है. इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. यहां कार्यक्रम में संजय रत्नाकर ने संकल्प लिया है कि वे भी देहदान करेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!