Janjgir Big Breaking : शराब दुकान में राशि कलेक्शन के लिए पहुंचे गनमैन पर फायरिंग, 78 लाख रुपये की लूट, जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी वारदात… नक़ाबपोश 2 बदमाशों ने की वारदात, मौके पर पहुंचे बिलासपुर IG, SP और अन्य अधिकारी, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा गांव की शराब दुकान के पास कैश कलेक्शन के लिए पहुंचे गनमैन पर बदमाशों ने 3 बार फायरिंग कर दी और 78 लाख रुपये लेकर मौके से भाग गए हैं. बाइक में सावार होकर 2 नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे और वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर बिलासपुर IG संजीव शुक्ला, एसपी विवेक शुक्ला और अन्य अधिकारी पहुंचे. गम्भीर रूप से घायल गनमैन शैलेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. घायल गनमैन के पैर में अभी भी गोली फंसी हुई है. एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि बदमाशों की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है और सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

दरअसल, बोलेरो में सवार होकर शराब दुकानों से कैश कलेक्शन करने टीम निकली थी. कई जगह से कैश कलेक्शन के बाद वे खोखरा गांव पहुंचे थे और टीम में 3 सदस्य थे. इसमें से 2 सदस्य शराब दुकान की ओर गए थे और कैश के साथ गाड़ी के पास गनमैन शैलेन्द्र सिंह था. इसी दौरान बाइक में सवार होकर 2 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और गनमैन पर 3 बार फायरिंग कर दी. फायरिंग से गनमैन के जांघ पर गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां स्थिति गम्भीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

इधर, वारदात के बाद बाइक में सवार होकर दोनों बदमाश पामगढ़ की ओर भागे हैं और खाली पेटी को नहर में फेंक दिया था. पेटी में 78 लाख रुपये थे. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके. घटना के बाद नाकेबंदी भी की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है. एसपी विवेक शुक्ला ने कहा है कि बदमाशों की पतासाजी के लिए कई टीम गठित की गई है. जिले में इतनी बड़ी वारदात पहली बार होने के बाद हड़कम्प है. अब देखना होगा, कब तक बदमाश पकड़ में आते हैं ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!