Janjgir Big Breaking : शराब दुकान में राशि कलेक्शन के लिए पहुंचे गनमैन को गोली मारी, जिला अस्पताल में भर्ती घायल गनमैन, हालत गम्भीर, नक़ाबपोश 2 बदमाशों ने की वारदात, बाइक में सवार होकर भागे बदमाश, लाखों रुपये भी लेकर भागे बदमाश, मौके पर पहुंचे SP और अन्य अधिकारी, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा गांव की शराब दुकान के पास कैश कलेक्शन के लिए पहुंचे गनमैन पर बदमाशों ने 3 बार फायरिंग कर दी और लाखों रुपये लेकर मौके से भाग गए हैं. बाइक में सावार होकर 2 नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे और वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी विवेक शुक्ला और अन्य अधिकारी पहुंचे. गम्भीर रूप से घायल गनमैन शैलेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसे रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

 



दरअसल, बोलेरो में सवार होकर शराब दुकानों से कैश कलेक्शन करने टीम निकली थी. कई जगह से कैश कलेक्शन के बाद वे खोखरा पहुंचे थे और टीम में 2 सदस्य थे. इसमें से 2 सदस्य शराब दुकान की ओर गए थे. कैश के साथ गाड़ी के पास गनमैन शैलेन्द्र सिंह था. इसी दौरान बाइक में सवार होकर 2 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और गनमैन पर 3 बार फायरिंग कर दी. फायरिंग से गनमैन के जांघ पर गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति गम्भीर होने पर रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

इधर, वारदात के बाद बाइक में सवार होकर दोनों बदमाश पामगढ़ की ओर भागे हैं और पेटी को नहर में फेंककर भाग गए हैं. पेटी में लाखों रुपये थे. फिलहाल, राशि का आंकड़ा पता नहीं चला है, लेकिन 3-4 शराब दुकान से राशि कलेक्शन होने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!