Janjgir Big News : स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाइक से स्टंटबाजी, गिरफ्तारी की कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने कराई उठक-बैठक… Video

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने खोखरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाइक से स्टंटबाजी करने के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी को थाना के सामने उठक-बैठक कराई. दोनों आरोपी सोनू राठौर और आकाश सूर्यवंशी, खोखरा गांव के रहने वाले हैं. स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ यह, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. मामले में BNS की धारा 170, 126, 136(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

Janjgir : स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाइक से स्टंटबाजी, कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने कराई उठक-बैठक… Video

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया में 2 युवकों के द्वारा बाइक में स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें 2 युवक सोनू राठौर और आकाश सूर्यवंशी, खोखरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम के रनिंग ट्रैक में बाइक से स्टंट करते दिख रहे हैं. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

error: Content is protected !!