Janjgir : बस ड्राइवर पर ऑपरेशन ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से किया हमला…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बस ड्राइवर पर ऑपरेशन ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम आयुष देवांगन है और वह जांजगीर के चंदनियापारा का रहने वाला है. घटना के पहले आरोपी ने बस ड्राइवर से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की थी, जिसके बाद हमला कर दिया था. पुलिस ने मामले में BNS की धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1),118(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

पुलिस के मुताबिक, निजी स्कूल के बस ड्राइवर ओमप्रकाश कश्यक ने रिपोर्ट लिखाई थी कि आयुष देवांगन ने उससे शराब पीने के लिए रुपये की मांग की थी, बस ड्राइवर ने जब रुपये देने से मना किया तो आयुष आयुष, तैश में आ गया और फिर गाली-गलौज कर ऑपरेशन ब्लेड से हमला कर दिया. घटना में बस ड्राइवर को चोट आई थी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी आयुष देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!