JanjgirChampa Arrest : 24 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, शिवरीनारायण पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी दिलीप कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप कुमार बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरौद के तिवारीपारा में दिलीप कुमार बंजारे के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दिलीप कुमार बंजारे के कब्जे से 24 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में
error: Content is protected !!