Janjgir Knife Attack : 14 साल के लड़के पर चाकू से हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला के बस स्टैंड के पास 14 साल के लड़के पर चाकू से हमला किया गया है. बदमाश ने मामूली बात पर चाकू मारा है. हमले से लड़के दीपेश कहरा के बांह और पीठ पर चोट आई है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी रेहान खान के खिलाफ FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. हमले से कुछ देर पहले लिंक रोड में बदमाश ने ऑटो ड्राइवर पर भी चाकू से हमला किया और ऑटो लूटकर फरार हो गया है. वारदात के बाद आरोपी रेहान खान फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष आयोजन

सिटी कोतवाली टीआई प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.
आपको बता दें, जिले में लगातार चोरी, लूट, डकौती जैसी संगीन वारदात हो रही है, लेकिन इन अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस असफल है. बदमाशों के मन से खाखी का खौफ खत्म हो गया है और लगातार वारदात हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!