Janjgir Big Breaking : 3 युवकों पर चाकू से हमला, 30 हजार लूटकर भी ले गए बदमाश, 8-9 बदमाशों ने चाकू से हमला किया, गम्भीर घायल 1 युवक बिलासपुर रेफर, 2 युवक जिला अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला क्षेत्र के बोड़सरा गांव में 3 युवकों पर चाकू से हमला करने का बड़ा मामला सामने आया है. घटना के वक्त 8-9 बदमाश पहुंचे थे और चाकू से हमला करने के बाद 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. चाकू के हमले से 1 युवक नागेश बरेठ को गम्भीर चोट आई है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं 2 युवकों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश, कन्हईबंद के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

दरअसल, बोड़सरा गांव का विश्वा यादव बाइक से जा रहा था, तभी 8-9 युवक ने मारपीट की और विश्वा यादव ने अपने दोस्त नागेश बरेठ, अमित धीवर को बुलाया. फिर बदमाशों ने तीनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और बेल्ट से पिटाई की. हमले से तीनों युवकों को चोट आई है. युवक नागेश बरेठ के पेट पर गम्भीर चोट आई है. इसके बाद, उसे बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं 2 युवकों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में चल रहा है. युवकों के परिजन ने बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!