JanjgirChampa Attack : जिले में रुक नहीं रही चाकूबाजी, चाम्पा में सेलून संचालक पर हमला, जिला अस्पताल में घायल भर्ती, चाम्पा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जिले में चाकूबाजी की वारदात नहीं रुक रही है. चाम्पा के स्टेशन के पास मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग लड़के ने सेलून संचालक नरेंद्र श्रीवास को चाकू मार दिया. हमले से सेलून संचालक के पेट में चोट आई है. उसे चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जांजगीर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है और उसका इलाज चल रहा है. वारदात की सूचना के बाद चाम्पा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

दरअसल, चाम्पा के स्टेशन के बाद नरेंद्र श्रीवास का सेलून है. यहां नाबालिग लड़का भी पहुंचा था और इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. फिर नाबालिग लड़के ने सेलून संचालक नरेंद्र श्रीवास पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से नरेंद्र श्रीवास के पेट में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!