Janjgir MLA Dharna : 15 सूत्रीय जन समस्या मांग को लेकर विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया, रैली निकाली गई, जमकर हुई नारेबाजी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में 15 सूत्रीय जन समस्या मांग को लेकर विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक और ग्रामीण मौजूद थे. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि बजट सत्र में चांपा गेमन पूल नवीनीकरण कार्य, टीसीएल अग्रणी महाविद्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण, लछनपुर के घुंडी नाला मे पूल निर्माण, नवागढ़ में नवीन विश्राम गृह निर्माण की स्वीकृति बजट सत्र में होने के बावजूद उक्त कार्य अब तक प्रारंभ नहीं कराए गए हैं. जिले में प्रशासन और सरकार के मंत्रियों द्वारा प्रोटोकाल को दरकिनार कर शासकीय बैठकों को भाजपा की बैठक के रूप में संचालित किया जा रहा है. सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों की भीड़ यह बताता है कि प्रदेश सरकार से समाज का हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा है.

error: Content is protected !!