Sakti Constable FIR : शराब पीकर आरक्षक ने पत्नी और सास के साथ की मारपीट, तलाक के लिए बना रहा दबाव, फगुरम चौकी में आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र की महिला से उसके आरक्षक पति ने शराब पीकर मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले आरक्षक राहुल दास महंत के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सपिया गांव की प्रियंका महंत ने बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी सलखन गांव के राहुल दास महंत से हुई थी. पिछले 2 साल से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा चल रहा है. परिवार परामर्श केंद्र में दबाव बनाकर राजीनामा करा लिया था. इस दौरान लगभग 1 माह पहले रायगढ़ में पुलिस भर्ती के दौरान उसके पति आरक्षक राहुल दास महंत की ड्यूटी लगी तो उसके मायके में रहकर ड्यूटी कर रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

रोज शराब पीकर आकर गाली-गलौज की और उसकी मां और उसके साथ मारपीट की. मारपीट की वजह से दोनों मां-बेटी को चोट आई है. इसके साथ ही उसके पति के द्वारा तलाक के लिए दबाव बनाने लगा. रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!