JanjgirChampa Accident RoadBlock : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक और उसके बेटे को कुचला, दोनों की हालत गम्भीर, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया…

जांजगीर-चाम्पा. पिसौद गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक लक्ष्मी मरकाम और उसके बेटे शमी को कुचल दिया है. हादसे में शिक्षक और बेटे की हालत गम्भीर चोट आई है. घायल शिक्षक लक्ष्मी मरकाम को बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं घायल बेटे का इलाज चाम्पा के निजी अस्पताल में जारी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है और हादसे के बाद मौके पर तनाव के साथ ही आक्रोश है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

इधर, बाइक में सवार शिक्षक की पत्नी बाल-बाल बची है. फिलहाल, सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाइश दी जा रही है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई पहल नहीं की जा रही है. इसी का नतीजा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक और उसके बेटे को कुचल दिया. हादसे में दोनों को गम्भीर चोट आई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. मामले में ग्रामीणों को पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!