JanjgirChampa Action : हसदेव नदी पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, 1 चेन माउंटेन, 1 जेसीबी और 5 हाइवा पर कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र में हसदेव नदी पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते 1 चेन माउंटेन, 1 जेसीबी और 5 हाइवा को खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की है. 5 हाइवा, 1 जेसीबी को बम्हनीडीह थाना में रखा गया है और 1 चेन माउंटेन को हसदेव नदी में ही सील किया गया है.

 



जिला खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन की शिकायत के बाद टीम पहुंची थी और 5 हाइवा, 1 जेसीबी, 1 चेन माउंटेन पर कार्रवाई हुई है. इन पर खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा है कि आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!