JanjgirChampa News: केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर ने सीमा देवांगन को विद्या वाचस्पति ( पीएचडी, डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी ) की उपाधि देकर किया सम्मानित, एकादश दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

जांजगीर-चाम्पा. 15 जनवरी को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में एकादश दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत राज्यपाल रेमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव,गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में जिले के समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन की पत्नी चाम्पा निवासी डॉ. सीमा देवांगन को संगणक विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर, कोड स्मेल डिटेक्शन युसिंग मशीन लर्निंग एपरोचेस पर शोध स्वीकृत उपरांत गुरुघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

उल्लेखनीय है कि डॉ. सीमा देवांगन को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह में 15 जनवरी 2025 को अक्टूबर 2023 में अ स्टडी ऑफ कोड स्मेल डिटेक्शन युसिंग मशीन लर्निंग एप्रोच पर शोध स्वीकृत उपरांत संगणक विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषयक पर गणितीय एवं संगणक विज्ञान अध्ययन शाला में उक्त विद्यालय की विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान किया गया है।

वे इस समय जिला मुख्यालय में स्थित ठाकुर छेदीलाल महाविद्यालय जांजगीर में सहायक प्राध्यापक (अतिथि प्राध्यापक) के पद पर कार्य कर रही हैं। इस उपलब्धि के लिए सीमा देवांगन ने अपनी माता श्रीमती सरोजिनी बाई देवांगन एवं पिता परदेसी लाल देवांगन और अपने गुरुजन का आभार व्यक्त किया। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार समेत वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल परिवार और क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!