JanjgirChampa Big News : कचन्दा गांव में जंगली सुअर को मारने तालाब किनारे लगाए गए करंट की चपेट में आने से 1 युवक की हुई मौत, दूसरा युवक झुलसा, तीसरा युवक बाल-बाल बचा, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कचंदा गांव में जंगली सुअर को मारने तालाब किनारे लगाए गए करंट की चपेट में आने से 1 युवक हरीश सिंह की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक यीशु यादव भी झुलसा है और तीसरा युवक बाल-बाल बचा है. पुलिस की जांच में गांव के 3 युवकों द्वारा करंट लगाने की बात सामने आई है. इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, कचंदा गांव के तालाब के पास जंगली सुअर पानी पीने आते हैं और यहां करंट लगाया गया था. इस दौरान शौच के लिए 3 युवक पहुंचे, जहां 2 युवक करंट की चपेट में आ गए और 1 युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक झूलसा है. तीसरा युवक बाल-बाल बचा है. सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. जांच में गांव के 3 युवकों द्वारा करंट लगाने की बात सामने आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

Related posts:

error: Content is protected !!