Kisaan School : गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है : आमोद श्रीवास्तव, भारत के पहले किसान स्कूल की वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

जांजगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया. गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है.

 



उक्त बातें बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आयोजित 76 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी राजनांदगांव निवासी आमोद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ब्यक्त किया. कार्यक्रम को समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वज वंदन कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था. यह ऐतिहासिक क्षणों में गिने जाने वाले वक्त में जाना जाता है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

कार्यक्रम को समाजसेवी अजय अग्रवाल चाम्पा समेत केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, सतीश पटेल बिलासपुर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, बहेराडीह की उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, जोतराम यादव, बिहान की सक्रिय महिला ललिता यादव, सुखरीखुर्द की सक्रिय महिला कविता मरावी, सिधरामपुर की आरबीके ओमती मन्नेवार, साधना यादव, बैंक सखी दीप्ति झरना कश्यप, मंजुलता कश्यप, प्रायमरी स्कूल के तत्कालीन प्रधानपाठक सुखीराम यादव, मिडिल स्कूल के तत्कालीन प्रधानपाठक श्रीमती प्रभा किरण पांडेय आदि ने भी संबोधित किया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आमोद श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की वेबसाइट का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर राजाराम यादव, हेमंत कुमार देवांगन, रानी यादव, कंचन कश्यप, पुष्पा यादव, साधना यादव, पिंटू कश्यप, दुर्गेश्वरी यादव, शकुंतला यादव, कमलेश्वरी कश्यप, सुखबाई कश्यप, दीपिका यादव, गंगा बाई गोंड़, रामकुमारी यादव, मनीषा मन्नेवार, मालती नेताम, संध्या मन्नेवार, सविता कश्यप, सुलोचनी देवांगन, श्यामा बाई देवांगन, सोनम मन्नेवार, उषा मन्नेवार, उर्मिला यादव एवं गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!