Kharod News : नगर की शैक्षणिक संस्थाओं ने गांधी चौक में बड़े उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, इंदलदेव सेवा समिति के सदस्यों के प्रयास से हुआ आयोजन

खरौद. अत्यंत प्रसन्नता व गौरव के साथ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 को गाँधी चौक में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि – डॉ. प्रो. जी. सी भारद्वाज एवं एच.एल.घृतलहरे,
अध्यक्ष राजकुमार साहू IBC24 जिला संवाददाता, विशिष्ट अतिथि केएल श्रीवास, आर. के. पाण्डेय, शिवरात्रि यादव, हेमलाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के सभी 14 शैक्षिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्ण भाग लिया।जिसमे सलामी, मार्चपास्ट,परेड,पीटी,प्रतिभावान छात्र /छात्राओं का सम्मान, झांकी, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।जिसमें –
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता प्राथमिक विभाग में,
प्रथम-सरस्वती ज्ञान मंदिर,
द्वितीय-शासकीय अनिवार्य प्राथमिक शाला शुकुल पारा,
तृतीय-प्रतिभा पब्लिक स्कूल रहे।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व /हाई विभाग

प्रथम-वंदे मातरम पब्लिक स्कूल
द्वितीय-सरस्वती शिशु मंदिर
तृतीय-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थे।

झांकी में

प्रथम-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
द्वितीय-काशी विद्या मंदिर ,
तृतीय-प्रतिभा पब्लिक स्कूल के साथ सभी स्कूल की प्रस्तुति शानदार व उत्कृष्ठ रही।कार्यक्रम में मंच संचालन भूपेश नोनिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रभार कृष्णकुमार आदित्य द्वारा सम्हाला गया। निर्देशक – इंदलदेव सेवा समिति के अध्यक्ष बलराम आदित्य, संयोजक दीपक देवांगन, हेमंत साहू, फिरत राम आदित्य,मनोज, गोपाल यादव, श्रवण आदित्य सहित सभी सदस्यों ने सक्रियता से अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उक्त कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में माँ महामायादेवी सेवा समिति मांझा पारा व नारी शक्ति महिला संगठन खरौद रहे। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ रही।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!