Kisaan School Training : तीन जिले के किसानों को मिलेगा मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का लाभ, किसान स्कूल में शुरू हुई 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

जांजगीर-चाम्पा. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में तथा एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र दुर्ग तथा राज्य खादी ग्रामोद्योग रायपुर के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 15 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केवीआईसी के श्री नायक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेती के साथ साथ मधुमक्खी पालन का कारोबार करके किसान अच्छा आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए शासन द्वारा किसानों को मधुमक्खी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को मधुमक्खी पालन कर शहद उत्पादन के लिए शासन के द्वारा अनुदान राशि भी दिया जा रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर एसएस ठाकुर ने कहा कि इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के स्थानीय जिले के अलावा सक्ती और कोरबा जिले के ऐसे 40 किसानों को प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है, जो अपने घर की बाड़ी में किचन गार्डन या बागवानी के शौकीन हैं। ऐसे किसानों को मधुमक्खी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, मास्टर ट्रेनर एसएस ठाकुर, एम एस एम ई से बी. हरीश, केंद्रीय रेशम बोर्ड के सलाहकार रामाधार देवांगन, अशोक कुमार देवांगन, उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप समेत सक्ती और कोरबा जिले के किसान प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!