Sakti Accident Death : बोरदा गांव के NH-49 में ट्रक और माजदा में हुई जोरदार भिड़ंत, बिलासपुर ले जाते समय घायल माजदा ड्राइवर ने तोड़ा दम, केस दर्ज

सक्ती. सक्ती के बोरदा NH-49 में ट्रक और माजदा में जोरदार भिड़ंत से एक ड्राइवर की मौत हो गई. घायल ड्राइवर महेश लाल को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. हादसे में माजदा वाहन के हेल्पर को भी चोट आई है.

 



पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के प्रवीण डोबले ने बताया कि वे जबलपुर से कच्चा मटर लोड कर रायगढ़ के लिए निकले थे. बोरदा NH-49 में लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तेज रफ्तार ट्रक ओवर टेक कर ठोकर मार दिया. इससे उसके साथी ड्राइवर महेश लाल और वो घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सक्ती अस्पताल ले जाया गया. जहां घायल ड्राइवर को बिलासपुर रेफर किया गया. इस दौरान घायल ड्राइवर ने रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!