Sakti Bike Fire : चंद्रपुर में बाइक पर लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली बाइक

सक्ती. चंद्रपुर में चलती बाइक में अचानक आग लग गई. घटना में बाइक सवार बाल-बाल बचा है. घटना के बाद बाइक चालक और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन बाइक धूं-धूंकर जल गई.

 



जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बाइक में सवार होकर जा रहा था, तभी चंद्रपुर के पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक से चिंगारी उठी. फिर चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई. हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. घटना में बाइक के मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

Related posts:

error: Content is protected !!