JanjgirChampa Thief Arrest : बुलेट बाइक की चोरी करने वाला एक नाबालिग रायपुर से निरूद्ध और एक अन्य युवक को नवागढ़ पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार, बुलेट बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने बुलेट बाइक की चोरी करने वाले प्रदीप चंद्रा को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. वहीं एक नाबालिग बालक को निरूद्ध कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, गंगाजल गांव के गोपालकृष्ण कश्यप ने बताया था कि वह अपनी बुलेट बाइक को दुकान के सामने खड़ी किया था. अज्ञात चोरों ने बुलेट की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले फरार आरोपी प्रदीप चंद्रा को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है और बुलेट बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ नाबालिग बालक भी शामिल है. आरोपी प्रदीप चंद्रा की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर नाबालिग फरार हो गया था. पुलिस ने नाबालिग बालक को रायपुर से निरूद्ध किया और उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

Related posts:

error: Content is protected !!