Sakti News : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से आयुष शर्मा को 12 हजार मतों से मिली बड़ी जीत, समर्थकों में उत्साह का माहौल

सक्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके है. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 सकरेली से आयुष शर्मा को 12 हजार मतों से बड़ी जीत मिली है. इस जीत के बाद समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है. क्षेत्र की जनता ने युवा पर अपना भरोसा जताया है.

 



जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए आयुष शर्मा ने बताया कि हमारे क्षेत्र में के ऐसा गांव भी है. जहां उस गांव में बिजली के खंभे लगे है, लेकिन उन खंभो में स्ट्रीट लाइट नही है. अगर शाम को बच्चे अपने घर मे बाहर निकल रहे है तो सांप, बिछु का खतरा बना रहता है. 75 साल से ज्यादा देश की आजादी को हो गया, लेकिन आज तक वहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है. यह बहुत बड़ी दुर्भाग्य की बात है. हम ऐसी जगह को छांट रहे है अब ऐसे गांव में विकास के लिए काम करने आगे बढ़ रहे है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!