गर्लफ्रेंड के लिए कुछ भी करेगा! एग्जाम में करा दिया नकल का जुगाड़, पढ़ें तीन इश्कजादों की कहानी

गर्लफ्रेंड के लिए कुछ भी करेगा… जी हां, अक्सर ही आपने देखा होगा कि इश्क का जुनून कुछ लोगों पर कुछ इस कदर चढ़ता है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए या फिर इंप्रेस करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. ऐसा ही एक मामला हाल ही में झारखंड से सामने आया है. यहां एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को 10वीं के पेपर में पास कराने के लिए प्रश्नपत्र ही लीक करा दिए लेकिन यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए ऐसा किया हो. पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब इश्क में डूबे लड़कों ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए इस तरह की चीजों को अंजाम दिया हो.

 



गर्लफ्रेंड को परीक्षा में पास कराने के लिए चुराया पेपर
दरअसल, झारखंड के कोडरमा में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए 10वीं का पेपर ही लीक कर दिया. इस मामले में कोडरमा पुलिस ने एक्शन लेते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने गिरिडीह में छापेमारी की है और पेपर लीक करने वाले मास्टरमाइंड समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पेपरलीक मामले का मास्टरमाइंड भी एक छात्र ही है जो मजदूरी का काम करता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

9वीं के छात्र ने गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने के लिए चुराए थे मां के गहनें
इसी तरह का एक मामला 2024 में दिल्ली में भी हुआ था. हालांकि, यहां एक 9वीं क्लास के छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने और उसके बर्थडे की पार्टी रखने के लिए अपनी मां का सोना चुराया था. यह घटना दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में हुई थी. इस घटना में पुलिस ने बाद में छात्र को गिरफ्तार कर लिया था. लड़के की मां ने शिकायत की थी कि उनकी सोने की एक जोड़ी बालियां, एक सोने की अंगूठी और एक चेन गायब थी, जो बाद में सुनारों से बरामद की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

गर्लफ्रेंड को 4 बीएचके फ्लैट गिफ्ट करने के लिए 21 करोड़ रुपये का किया स्कैम
महाराष्ट्र में एक सरकारी खेल परिसर में 13,000 रुपये सैलरी पर काम करने वाले एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने कथित तौर पर 21 करोड़ रुपये की बड़ी रकम हड़पी और इसका इस्तेमाल अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लग्जरी कारें और 4 बीएचके फ्लैट खरीदने में किया था. यह मामला दिसंबर 2024 का है. 23 वर्षीय हर्षल ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पुराने लेटरहेड का इस्तेमाल करके बैंक को ईमेल भेजा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खाते से जुड़े ईमेल पते में बदलाव करने का अनुरोध किया था.

उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सेम एड्रेस के साथ एक नया ईमेल खाता खोला था जिसमें केवल एक अक्षर बदला गया था. इस ईमेल को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के साथ लिंक किया गया था और वह इस ईमेल से आसानी से ओटीपी और अन्य जानकारी हासिल कर सकता था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

हालांकि, यह तो इस तरह के कुछ ही मामलें हैं लेकिन इसके अलावा भी इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें लड़कों ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने या फिर इंप्रेस करने के लिए क्रिमिनल गतिविधियों को अंजाम दिया.

error: Content is protected !!