CG News : प्रदेश की जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा : डॉ. विनोद शर्मा

जांजगीर-चाम्पा. छग प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन एवं उनकी नीति पर विश्वास करते हुए पंचायत चुनाव पर भाजपा के उम्मीदवार को जीता कर पंच,सरपंच,जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य बना कर भेजा है।



भाजपा नेता डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि कांग्रेस अपनी अंतर्कलह पर उलझी हुई है. सिर फ़ुट्टवल की स्थिति बनी हुई है नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के हार पर एक दूसरे पर दोषारोपण मढ़ रहे है, कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों के इस्तीफा का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग भी जोरो से चालू हो गई ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

आने वाले दिनों में सब देखने को मिलेगा, लेकिन जनता सब जानती है आने वाले समय में कांग्रेसी की ओर बुरी स्थिति होने वाली है । मोदी जी की गारंटी का पूरे देश में असर है युवा,महिलाए और नौकरी पेशा लोगों ने भाजपा पर विश्वास कर उन्हें अपने वोट दे ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग दिया जिससे पूरे प्रदेश का विकास हो सके ।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!