Janjgir Big Accident : NH-49 पर माजदा वाहन पलटा, वाहन में सवार थे 40 से ज्यादा लोग, 23 लोगों को आई चोट, घायलों में 13 बच्चे, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, मड़वारानी जा रहे थे दर्शन करने, …इस वजह से हो गया बड़ा हादसा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जेल के आगे NH-49 पर माजदा वाहन पलट गया. वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें 23 लोगों को चोट आई है. घायलों में 13 बच्चे हैं. सभी 23 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



पकरिया झूलन गांव से माजदा वाहन में सवार होकर लोग दर्शन करने मड़वारानी जा रहे थे. वे जांजगीर की जेल के आगे NH-49 पर पहुंचे थे कि बंदर के दल को बचाते माजदा वाहन पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि माजदा वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे और 23 लोगों को चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर डायल 112 की टीम और रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी पहुंचे, फिर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!