Champa Arrest : महुआ शराब की अवैध परिवहन करने वाले 3 आरोपी को चांपा पुलिस ने सिवनी गांव के पास से किया गिरफ्तार, 250 लीटर महुआ शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध परिवहन करने वाले 3 आरोपी आशीष खैरवार, मंगलू राम खैरवार और इंद्र कुमार खैरवार को सिवनी गांव के पास से गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 250 लीटर महुआ शराब को और परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया है. 2 आरोपी मंगलू राम खैरवार और इंद्र कुमार खैरवार सक्ती जिले के पतेरापाली गांव के निवासी है, वहीं एक आरोपी जांजगीर चांपा जिले के बोड़सरा गांव का निवासी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएमएफएमई योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर-चांपा के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला सम्मानित...

पुलिस के मुताबिक, पुलिस नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कार में 3 व्यक्ति सवार होकर शराब की अवैध बिक्री के लिए ले जा रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 250 लीटर महुआ शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी आशीष खैरवार, मंगलू राम खैरवार और इंद्र कुमार खैरवार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में एक राखी सायबर जागृति के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित, महिला पुलिसकर्मी ने छात्र-छात्राओं को बांधी सुरक्षा के संकल्प की राखी

Related posts:

error: Content is protected !!