JanjgirChampa Accident Death : सड़क पर खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई, 1 युवक की मौत, दूसरे को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के चारपारा गांव में सड़क पर खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई और हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया है. घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को निरुद्ध कर लिया है.



पुलिस के मुताबिक, बुचीहरदी गांव का युवक सिलेश यादव और बछौद गांव का युवक जमीर खान, बाइक में सवार होकर बलौदा आए थे और लौटते वक्त जब वे चारपारा गांव की नर्सरी के पास पहुंचे थे कि सड़क पर खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई और दोनों युवक लहूलुहान हो गए.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

फिर दोनों युवकों को बलौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक सिलेश यादव को मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक जमीर खान को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात...

error: Content is protected !!