JanjgirChampa Accident Death : तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के लटिया फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग रामकुमार श्रीवास की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पिकअप वाहन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, खोंड़ गांव का बुजुर्ग रामकुमार श्रीवास, साइकिल से पकरिया गांव जा रहा था. इस दौरान वह अकलतरा के लटिया फाटक पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. अकलतरा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!