JanjgirChampa Accident RoadBlock : तेज रफ्तार ट्रक ने 6वीं के छात्र को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया, अफसर पहुंचे, मौके पर रहा तनाव

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने 6वीं के छात्र को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार और पुलिस अफसर पहुंचे थे. यहां मुआवजा देने के आश्वासन पर ढाई घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ. इस दौरान अकलतरा-बिलासपुर-पामगढ़ मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

दरअसल, बनाहिल गांव के बुद्धेश्वर केंवट का 12 वर्षीय बेटा ओम केंवट, स्कूल से पैदल घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. घटना के बाद मौके पर तनाव रहा, जिसके बाद पुलिस बल तैनात रहा.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!