Jawa 350 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानिए पहले से कितनी बदली और क्या मिला नया

जावा येजदी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में Jawa 350 Legacy Edition को लॉन्च कर दिया है। इसकी केवल 500 यूनिट ही तैयार की गई है, यानी केवल 500 लोग ही इसके मालिक बन सकते हैं। इसे Jawa 350 के सभी कलर मैरून, ब्लैक, मिस्टिक ऑरेंज, स्टनिंग डीप फॉरेस्ट, ग्रे और ऑब्सीडियन ब्लैक के साथ लाया गया है। आइए जानते हैं कि जावा 350 लिगेसी एडिशन के क्या कुछ नया दिया गया है।

 



डिजाइन
Jawa 350 Legacy Edition को जावा टाइप 353 से इंस्पायर होकर डिजाइन किया गया है। मोटरसाइकिल में क्रोम फिनिश के साथ-साथ बॉडीपैनल और फ्यूल टैंक पर गोल्डन पिनस्ट्राइप जैसे डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए बाइक में क्रोम फिनिश वाला क्रैश गार्ड, पिलियन बैकरेस्ट और टूरिंग वाइजर को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इंजन
Jawa 350 Legacy Edition में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आपको वहीं, पुराना Jawa 350 वाला ही 334 cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 22.5 PS की पावर और 25.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स

Jawa 350 Legacy Edition में पहले वाले ही फीचर्स मिलने वाले है। इसमें आपको नए के रूप में एनालॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और फ्यूल गेज के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने के लिए मिलेगा। इसके साथ ही लिमिटेड एडिशन में रेट्रो-स्टाइल हेडलाइट काउल, बॉडी पर क्रोम एलिमेंट और क्रोम फिनिश्ड ट्विन एग्जॉस्ट भी दिया गया है। यह जावा की इस मोटरसाइकिल की अपील को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
मोटरसाइकिल में 35mm टेलीस्कोपिक फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। बाइक में 100 सेक्शन वाले टायर के साथ 18 इंच का फ्रंट व्हील और 130 सेक्शन वाले टायर के साथ 17 इंच का रियर व्हील दिए गए हैं। इसमें ब्रेकिंग के लिए 280mm का फ्रंट और 240mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैण्डर्ड भी दिया गया है। बाइक क सीट जमीन से 790mm ऊंची है और ग्राउंड क्लीयरेंस 178mm है और इसका वजन 194kg (कर्ब) है।

कीमत और प्रतिद्वंद्वी

Jawa 350 Legacy Edition को भारत में 1,98,950 रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Royal Enfield Classic 350 और Honda CB 350 जैसी मोटरसाइकिल से देखने के लिए मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!