मां और बेटी ने जीत का लहराया परचम, जनपद सदस्य जीतकर रचा इतिहास, विगत कई पंचवर्षीय बाद क्षेत्र क्रमांक 3 में लहराया भाजपा समर्थित झंडा, जीत के बाद जनता में दिखा गजब का उत्साह. पढ़िए.

बलरामपुर : रामचंद्रपुर क्षेत्र क्रमांक 4 और 3 से मां और बेटी ने जनपद सदस्य के लिए जीत का परचम लहरा दिया है. जीत हासिल कर मीना गुप्ता और प्रीति गुप्ता ने इतिहास रचा है. जनपद क्षेत्र क्रमांक 3 से विगत कई पंचवर्षीय में भाजपा उम्मीदवार असफल हो रहे थे और जीत हासिल नहीं हो पा रही थी. लेकिन भाजपा नेता बुद्धि नारायण गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा समर्थित प्रीति गुप्ता ने ग्राम पंचायत सिलाजु, दोलंगी, उचरूवा, रेवतीपुर, आनन्दपुर में जीत का परचम लहरा दिया है और 84 वोटो से बढ़त बनाकर जीत हासिल किया है. वहीं मीना गुप्ता ने ग्राम पंचायत बरवाही, इंद्रवतीपुर, ग्राम ओरंगा से 61 वोटो से बढ़त बनाकर जीत हासिल की है. अभी क्षेत्र क्रमांक 3 और 4 की जनता में हर्ष व्याप्त है और खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : 17वीं सदी का छोटा सा गांव, आज नगर बनने की राह पर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल बना कुटरा, ग्रामीण भारत के लिए मिसाल, हाईस्कूल की नींव बनी प्रगति का आधार...

 

 

 

मीना गुप्ता और प्रीति गुप्ता ने कहा कि मैं जनता से जो वादा किया है उस पर में खरी उतरेंगी और जो भी समस्या है उसे हल करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही, मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों की भी सहायता करने का प्रयास किया जाएगा. जनता से जुड़कर और जनता के हित में कार्य किया जाएगा. जनता ने उन पर भरोसा जताया है, इसके लिए जनता का आभार है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : चेन स्नेचिंग की शिकार हुई 3 महिलाएं, सोने की चेन की कीमत लाखों में, 1 महिला जांजगीर तो 2 महिला चाम्पा की रहने वाली...

 

 

 

आपको बता दें कि प्रीति गुप्ता, बलरामपुर जिले के जनपद सदस्य में सबसे कम उम्र की हैं और मेधावी जनपद प्रतिनिधि के रूप में उभरी है.

error: Content is protected !!