Sakti Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, जैजैपुर थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी संदीप जांगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी संदीप जांगड़े के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी युवक संदीप जांगड़े, कुटराबोड़ गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि युवक संदीप जांगड़े ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और शादी की बात करने पर मना कर दिया. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, जैजैपुर पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक संदीप जांगड़े को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!