Akaltara Thief Arrest : महामाया मंदिर में चोरी के मामले में फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महामाया मंदिर में चोरी के मामले में फरार आरोपी रुद्र कोसले उर्फ भुरू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से 25 हजार नगदी, घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी अकलतरा के वार्ड नं 12 का रहने वाला है.



पुलिस के मुताबिक, 16-17 जनवरी की दरमियानी रात नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर के दान पेटी के ताला को तोड़कर 1 लाख 25 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई. साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें नकाबपोश बदमाश चोरी करते दिखाई पड़े.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर, रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

इसके आधार पर जांच की गई और 1 आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष को गिरफ्तार गया था. फरार 2 अन्य आरोपी की पुलिज़ तलाश कर रही थी. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अकलतरा पुलिस ने फरार आरोपी रुद्र कोसले उर्फ भुरू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Action : खाद्य विभाग का होटलों और ढाबा में छापा, 28 व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप जब्त...

error: Content is protected !!