फोल्डेबल iPhone में मिलेगी क्रीज-फ्री डिस्प्ले, खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा Apple

Apple इन दिनों अपने फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोल्डेबल आईफोन में क्रीज फ्री डिस्प्ले मिलेगी। इसके लिए कंपनी खास इनोवेटिव हिंज मैकेनिज्म पेश करेगी। इसमें लिक्विड मेटल टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा, जो मौजूदा फोल्डेबल फोन के कई गुना बेहतर है।

 



लिक्विड मेटल हिंज के बेनिफिट
लिक्विड मेटल हिंज टेक्नोलॉजी को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि इससे डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी बढ़ेगी। इसके साथ ही यह फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले में दिखने वाली क्रीज की प्रॉब्लम को काफी हद तक कम कर सकती है।

डिस्प्ले में क्रीज कम होने से इसका विजुअल एक्सपीरियंस दूसरे फोल्डेबल फोन से बेहतर होगा। लिक्विड मेटल हिंज के इस्तेमाल से यह अपकमिंग डिवाइस मजबूत होने के साथ-साथ शानदार डिजाइन वाला भी होगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

क्यों खास लिक्विड मेटल
Apple के लिए लिक्विड मेटल टेक्नोलॉजी नई नहीं है। कंपनी पहले SIM इजेक्टर टूल्स जैसे छोटे कंपोनेंट्स में लिक्विड मेटल का यूज करेगी। यह पहली बार है जब कंपनी लिक्विड मेटल का यूज इतने महत्वपूर्ण कंपोनेंट और बड़े स्तर पर यूज करने जा रही है।

मौजूदा फोल्डेबल फोन में क्रीज सबसे बड़ी प्रॉब्लम

मार्केट में मौजूद फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनियों ने ड्यूरेबिलिटी में तो काफी इंप्रूवमेंट कर लिया है। लेकिन, वे अब तक डिस्प्ले क्रीज वाली प्रॉब्लम सॉल्व नहीं कर पाए हैं। अब जब एपल अपने फोल्डेबल आईफोन में लिक्विड कूल मेटल का यूज कर इस प्रॉब्लम को दूर करने का दावा कर रहा है, तो देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इसमें कितनी सफल रहती है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

कब लॉन्च होगा फोल्डेबल iPhone?
एपल के फोल्डेबल iPhone को की लॉन्च की बात करें तो इसे 2026 के अंत तक किया जा सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फोल्डेबल iPhone अभी न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) फेज में पहुंच चुका है। इसका मास प्रोडक्शन 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है।

इसकी मार्केट में सीधी टक्कर Samsung, Google और Huawei के फोल्डेबल फोन से होगा। Apple के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस की कीमत सैमसंग के मुकाबले 20% तक महंगा हो सकता है।

रिपोर्ट्स की माने तो एपल का फोल्डेबल iPhone को 2 हजार डॉलर (करीब 1.70 लाख रुपये) से 2.5 हजार डॉलर (करीब 2.14 लाख रुपये) के बीच हो सकती है। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा आईफोन मॉडल होगा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!