Janjgir News Update : सिविल सर्जन के खिलाफ लामबंदी, जिला अस्पताल के डॉक्टर्स मिले स्वास्थ्य मंत्री से, आश्वासन पर 3 दिनों तक आंदोलन स्थगित, डॉक्टरों से स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘मेरा रिश्तेदार नहीं डॉ. दीपक जायसवाल’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के खिलाफ आंदोलन कर रहे डॉक्टर्स का रायपुर बुलावा हुआ और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने डॉक्टरों से चर्चा की. यहां डॉक्टरों में सिविल सर्जन को हटाने की मांग की. इस पर उन्होंने 3 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं रायपुर की एक टीम जांच के लिए भी आज आई थी. स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद डॉक्टर्स ने 3 दिनों तक आंदोलन स्थगित कर दिया है. डॉक्टर्स ने कहा है कि 3 दिनों में सिविल सर्जन को नहीं हटाया गया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, जिला अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ ने सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला था और कलेक्टर से शिकायत के बाद अपर कलेक्टर के नेतृत्व में जांच टीम गठित हुई थी. इसके बाद भी सिविल सर्जन पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर्स ने साइकिल स्टैंड में ओपीडी लगाकर मरीजों का इलाज किया. फिर स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर बुलाया और डॉक्टरों से बात की. अब 3 दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है. इस तरह डॉक्टर्स ने 3 दिनों के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

डॉक्टरों से चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि डॉ. दीपक जायसवाल उनका रिश्तेदार नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि सिविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का भतीजा होने की बात कहकर डॉक्टर्स और स्टाफ को धमकाया जाता है. इसी दुर्व्यवहार को लेकर जिला अस्पताल में माहौल हफ्ते भर से गरमाया हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!