Janjgir News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कलेक्टर और जिला पंचायत की अध्यक्ष रही मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, डॉ. पायल चौधरी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी. कार्यक्रम में विशेषकर जिनकी एक संतान है और वो भी लड़की है. उन माताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं के अलग-अलग खेल का आयोजन किया. साथ ही स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई. समाज में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करने वाली महिलाएं, जल वाहिनी सहित प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों, छात्राओं को सम्मानित किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

मीडिया से बात करते कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में काम करने वाली अग्रणी महिलाओं का सम्मान किया गया. इससे वे दूसरों का रोल मॉडल बन सके. कुछ डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, वकील, स्पोर्ट्स में अच्छे करने वाले महिलाओं का सम्मान किया गया. साथ ही, उन्होंने अपनी जर्नी बताई किस तरह वह यहां तक पहुंची है. दूसरी महिलाएं भी इससे मोटिवेट हो सके. यहां कार्यक्रम में एक कन्या को गोद लेने वाली महिला का भी सम्मान किया गया.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!