JanjgirChampa News : 6.5 लीटर महुआ शराब और 150 किलो महुआ लहान के साथ आरोपी महमदपुर से गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के महमदपुर से 6.5 लीटर महुआ शराब एवं 150 किलो महुआ लहान के साथ आरोपी सुमेर सिंह को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1), 34(2), 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि महमदपुर गांव के महुआ शराब का अवैध निर्माण किया जा रहा है. फिर आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी सुमेर सिंह के कब्जे से 6.5 लीटर महुआ शराब और 150 किलो महुआ लहान को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति जताया आभार राजेश्री महन्त ने, बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय स्वीकृत श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में...
error: Content is protected !!