JanjgirChampa News : जिले में फिर रोका गया 2 बाल विवाह, बलौदा और अकलतरा ब्लॉक में हुई कार्रवाई, बाल विवाह पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, जिले में बीते 30 दिनों में…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में लगातार नाबालिगों की शादी रुकवाई जा रही है और जिला प्रशासन ने फिर 2 नाबालिगों की शादी रुकवाई है. बलौदा क्षेत्र के जूनाडीह गांव और अकलतरा क्षेत्र के परसाहीनाला गांव में नाबालिगों की शादी रुकवाई गई है. जिले में 30 दिमों के भीतर 20 बाल विवाह रोका जा चुका है.

 



दरअसल, महिला व बाल विकास विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नाबालिगों की शादी हो रही है. सूचना के बाद महिला व बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम ने दबिश दी, फिर दोनों मामलों में परिजन को समझाइश दी. साथ ही, बाल विवाह के नुकसान, कानून के बारे में बताया गया. इसके बाद परिजन की सहमति से बाल विवाह रोका गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

आपको बता दें, जिले में अभी 30 दिनों में 20 नाबालिगों की शादी रुकवाई जा चुकी है. विभाग द्वारा जिले के नवागढ़, पामगढ़, बम्हनीडीह, बलौदा, अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र में शादी रुकवाने की कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!