JanjgirChsmpa Politics : जिले की 3 नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव, 2 BJP और 1 पर कांग्रेस, अकलतरा में हो गई क्रॉस वोटिंग…

जांजगीर-चाम्पा. जिले की 3 नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, जिसमें 2 में BJP और 1 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने हैं. जांजगीर-नैला नगर पालिका में BJP के मोहन यादव, चाम्पा नगर पालिका में BJP के अमरजीत सिंह खटकर और अकलतरा में कांग्रेस के दिवाकर राणा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. अकलतरा में दिवाकर राणा दूसरी बार उपाध्यक्ष बने हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

दरअसल, जिले की 3 नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर 2 में BJP और 1 में निर्दलीय की जीत हुई है. इसके बाद कयास यही था कि तीनों नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर BJP का परचम लहराएगा, लेकिन क्रॉस वोटिंग के चलते 20 में से 12 पार्षद वाली BJP को 8 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 13 वोट मिले. इस तरह क्रॉस वोटिंग से अकलतरा नगर पालिका में BJP की किरकिरी हुई है और अकलतरा में उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के कब्जे में चला गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!